Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 15 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, यहां जानें

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 जून। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड, गांव कोठी, ऋषिकेश नज़दीक बेहनाजट्टा, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर ने विभिन्न श्रेणियों के कुल 15 पद अधिसूचित किए है। जिनमें टीम मेम्बर, हाउसकीपर, सिक्योरिटी गार्ड, साउथ इंडियन शेफ, शेफ इंडियन कोमी-1, कोमी-2, कोमी-3 तथा किचन हेल्पर के पद शामिल है। इन पदों के लिए 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार जो ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान कर सके वो आवेदन कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार 700 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ तथा इएसआई की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को गांव कोठी, ऋषिकेश नज़दीक बेहनाजट्टा, तहसील झंडूता में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वो ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज करवा सकते है।  

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!