Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नौकरी दिलाने का झांसा देकर जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 09 जून। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने अपने ही सगे जीजा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि उसका जीजा उसे रोजगार दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। 

युवती का कहना है कि वहां पहुंचने के बाद आरोपी जीजा ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीडि़ता ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी संजीव भाटिया का कहना है कि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!