Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में  चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के रामपुर की उप-इकाई के 12/20 क्षेत्र बर्कल से सटे शील गांव में हुआ। घायल युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी दरशाल गांव, डाकघर तकलेच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को नरेश कमसारी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात घर लौटते समय शील गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की सहायता से घायल युवक को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!