Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनाव के दौरान कैबिनेट बैठक का आयोजन किया तो अब विरोध कैसा: CM सुक्खू

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 मई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के समय मंत्रिमंडल बैठक का आयोजन किया, तो इस समय वह किस बात का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान बांटने के लिए भाजपा आधारहीन बयानबाजी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को पता होना चाहिए सरकार के काम रुकते नहीं हैं।

उन्होंने जानना चाहा कि क्या भाजपा सरकार में चुनाव के समय जनता के कार्य रोक दिए गए थे? उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में भी जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर निर्णय लिया गया, जिसकी ब्रीफ्रिंग चुनाव के बाद की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 24 घंटे दुकानें खुली रखने का निर्णय लेकर कारोबारियों को इंस्पैक्टरी राज के चंगुल से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राज्यपाल जो बातें सरकार के ध्यान में लाएंगे, उसके ऊपर अमल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए राज्यपाल सम्माननीय है और उनकी बात को गंभीरता से लिया जाता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने संजय गुप्ता को नियमित मुख्य सचिव बनाया है। वह अब कार्यवाहक की जगह स्थायी रूप से मुख्य सचिव पद का कामकाज देखेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 दिन में 7 रुपए तक पैट्रोल-डीजल महंगा करके महंगाई को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने विधवा व अनाथ बच्चों के हित में संशोधन विधेयक विधानसभा से पारित किया था, तो उसका भाजपा ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधेयक पास करने के बावजूद पैट्रोल-डीजल पर सैस नहीं लगाया, लेकिन आज केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाकर आम आदमी पर बोझ डाल रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!