Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: मनाली जा रही ट्रैवलर हुई हादसे की शिकार, बीच सड़क पर पलटी, पांच लोग घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 28 मई। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी सवार करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा क्षेत्र के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे उस समय हुआ जब गाड़ी मंडी से मनाली की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैवलर पनारसा के क्षेत्र के एक मोड़ पर पहुंची और अचानक गाड़ी अनियंत्रित सड़क पर पलट गई। 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में गाड़ी सवार करीब पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका  उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार या मोड़ पर स्टीयरिंग से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!