Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: पंचायत में मतपेटियों की अदला बदली, पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड, आदेश जारी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 28 मई। बिलासपुर शहर से सटी ग्राम पंचायत बामटा में पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। मतदान के बाद मतपेटियों की अदला-बदली के चलते प्रशासन ने पूरी पोलिंग पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।  

राजकीय प्राथमिक पाठशाला खैरियां लुहणू मतदान केंद्र पर मतदान पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत बामटा के वार्ड नंबर-6 की प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य की बैलेट बॉक्स नियमानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामटा के पास जमा होनी थीं। लेकिन पोलिंग टीम ने गलती से इन्हें सीधे पंचायत समिति और जिला परिषद के स्ट्रॉन्ग रूम में भेज दिया।  

वहीं पंचायत समिति और जिला परिषद की मतपेटियां, जिन्हें तय स्ट्रॉन्ग रूम में जाना था, वो सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामटा को सौंप दी गईं। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत एक्शन लिया और पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया। जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!