Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: राज्य चुनाव आयोग ने नहीं दी पुलिस और होमगार्ड जवानों की भर्ती को मंजूरी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 13 मई। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकाय चुनावाें के कारण आदर्श आचार संहिता लगी है। इसे देखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को 700 पुलिस जवानों व 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती की अनुमति नहीं दी है। 

आयोग से अनुमति नहीं मिलने के कारण राज्य में फिलहाल यह भर्ती टल गई है। अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समाप्त होने के बाद अगले माह ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य में इन दिनों शहरी निकायों व त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव होने के कारण प्रदेश में 31 मई तक आदर्श आचार संहिता लागू है। 

आयोग का मानना है कि आचार संहिता के बीच सरकार ऐसा कोई बड़ा फैसला या ऐलान नहीं कर सकती है, जिससे चुनाव के प्रभावित होने की संभावना हो। आयोग ने पुलिस व होमगार्ड भर्ती को भी इसी दायरे में रखा है।

जिला परिषद के लिए क्वार से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र के लोग लोकतंत्र के प्रति अधिक जागरूक हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार के क्वार वार्ड से जिला परिषद के लिए 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह नरैण वार्ड से 7, सीमा रणटाडी से 5, खशधार से 6, भलूण से 8, टिक्कर से 5, कलबोग से 4, चडोली से 8, गोरली मडावग से 7, घोड़ना व क्यार से 5-5, टियाली से 6, बल्देयां से 7, बढ़ाई व हलोग धामी से 6-6 व कुमारसैन वार्ड से 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!