Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 12वीं में फेल होने का सदमा, छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 मई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग की है, जिसने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार (4 मई) को जैसे ही शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया, निखिलेष परिणाम में असफल होने के कारण गहरे मानसिक तनाव में चला गया। उसी शाम उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से मृतक के एक दोस्त ने दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग पहुंची, जहां छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई है। 

प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने भी किसी भी प्रकार का कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!