Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को पिकअप गाड़ी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 मई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा कोटखाई के बाघी में हुआ। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल की यह मासूम बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। कोटखाई के बाघी के पास पहुंचने पर बच्ची अपनी मां के पीछे चल रही थी। 

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही एक एचआरटीसी बस वहां से गुजरी, बच्ची ने अचानक सड़क पार करने की कोशिश की। इसी दौरान शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया दी। हादसा इतना भयानक था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची के मामा गोपाल ने बताया कि उनकी भांजी मात्र 4 वर्ष की थी। पूरा परिवार नेपाल का रहने वाला है। वहीं, हादसे के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!