Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चालक को हार्ट अटैक आने के कारण निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार यात्री गंभीर, अन्य घायल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 03 मई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है पांच से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि चालक को संभवतः हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया था, जिसके चलते बस का नियंत्रण बिगड़ गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बस का टायर फटा था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!