Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: टोल प्लाजा पर बाइक सवार से 350 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 10 मई। घुमारवीं पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 350.15 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियांशू दत्त, 22, निवासी जम्मू-कश्मीर और धीरज ठाकुर, 18, निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!