Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: पंचायत चुनावों में 4727 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 15 तक वापिस होंगे नामांकन

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 11 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुल 4727 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए है। 

जिनमें जिला परिषद के लिए 88 पंचायत समिति के लिए 435 तथा ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 4204 उम्मीदवार शामिल है।

उन्होंने बताया कि जिला की 14 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है जबकि 4 पंचायत समितियों के लिए कुल 435 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है  जिनमें बिलासपुर सदर के लिए 112, घुमारवीं से 163, झण्डुता से 105 तथा श्री नैना देवी जी पंचायत समिति के लिए 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शामिल है। 

इसी तरह जिला की 182 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 4204 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे है। जिनमें प्रधान पद के लिए 871, उप प्रधान पद के लिए 963 तथा पंचायत सदस्यों के लिए 2370 उम्मीदवार शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!