Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पेट्रोल छिड़ककर कार में लगा दी आग, CCTV ने खोला राज, 2 गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 14 मई। पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में कार को आग लगाने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले की जांच अभी जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 4 मई को रणजीत सिंह पुत्र डॉ. मनमोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर-8, कोर्ट रोड पांवटा साहिब ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3/4 मई की रात करीब दो बजे शोर और धुएं के कारण उनकी नींद खुली। जब वह घर के गेट की ओर पहुंचे तो देखा कि उनकी कार (एचपी 17जी-1000) आग की लपटों में घिरी हुई थी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह कार को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

शिकायतकर्ता ने जब अपने घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दो बाइकों पर सवार 5 युवक दिखाई दिए। फुटेज में आरोपी घर के गेट के अंदर पेट्रोल छिड़ककर कार को आग लगाते हुए नजर आए और फिर मौके से फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने थाना पांवटा साहिब में धारा 326(जी), 324(4) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सैल पांवटा साहिब और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल (21) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर फतेहपुर, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और निखिल (21) पुत्र सतपाल निवासी गांव बुढिया चुंगी, तहसील जगाधरी जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। उनका कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!