Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 234 ग्राम चरस बरामद, लुहरी मोड़ पर शिमला के 2 युवक गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 26 मई। कुल्लू जिले में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आनी पुलिस ने 234 ग्राम चरस बरामद कर शिमला जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पुलिस टीम ने लुहरी मोड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आनी की ओर से लुहरी जा रही एक काले रंग की कार (HP-95-3049) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से नीले रंग की गांठ लगी एक थैली बरामद हुई। थैली की जांच करने पर उसमें 234 ग्राम चरस पाई गई।

पुलिस ने मौके पर ही कार सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव ठाकुर (32 वर्ष) पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव खटकर, डाकघर फराल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला तथा दीपक (31 वर्ष) पुत्र किरण निवासी गांव नाग, डाकघर शिवान, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद चरस और वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!