Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बालाजी होटल पर पुलिस का छापा, 15.85 ग्राम चिट्टे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 मई। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाजी होटल में छापा मारकर 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों लड़कियां सिरमौर जिले की रहने वाली हैं, जबकि एक युवक बिलासपुर का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। अन्य आरोपी भी हिमाचल प्रदेश के ही विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!