Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नगर निकाय चुनाव में नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी, इन प्रत्याशियों ने वापिस लिए नामांकन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 06 मई। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नाम वापसी की प्रक्रिया आज सम्पन्न हो गई। जिला बिलासपुर के चार नगर निकायों में 06 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए तथा अब चुनावी मैदान में कुल 87 उम्मीदवार शेष रह गये है।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 से शालिनी और अभिलाषा जबकि वार्ड नंबर 7 से बन्ती देवी ने अपने नाम वापस लिए हैं। 

उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में अब कुल 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गये  हैं।  जबकि नगर परिषद घुमारवीं में वार्ड नंबर 2 से तृप्ता तथा वार्ड नंबर 5 से सतीश कुमार ने अपने नाम वापस लिए हैं। नाम वापसी के बाद अब नगर परिषद घुमारवीं में कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर परिषद श्री नैना देवी जी में वार्ड नंबर 6 से नेहा शर्मा ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया है। अब यहां कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं नगर पंचायत तलाई में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया, जिसके चलते यहां 19 उम्मीदवार चुनाव लडेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला के चार शहरी निकायों को मिलाकर अब कुल 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 मई को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!