Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 में 96 नामांकन दर्ज, तीन नामांकन किए रद्द, यहां जानें

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 04 मई। नगर निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में कुल 96 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिनमें नगर परिषद बिलासपुर में 34, नगर परिषद घुमारवीं में 28, नगर परिषद श्री नैना देवी जी में 15 तथा नगर पंचायत तलाई में 19 नामांकन पत्र शामिल हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 5 से एक-एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द किया गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद घुमारवीं में एक उम्मीदवार द्वारा दो बार नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के कारण एक नामांकन पत्र को रद्द किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद श्री नैना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द नहीं हुआ है। जिला बिलासपुर के सभी स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव के लिए कुल 96 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे जिनमें से 93 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं तथा तीन रद्द हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सही पाए गए उम्मीदवार 6 मई को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी तथा उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये जाएंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रमानुसार 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!