Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 मई। नगर के डियारा सेक्टर में 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि शनिवार को युवती घर पर अकेली थी। शाम के समय जब स्वजन घर पहुंचे तो उन्होंने युवती को कमरे में बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ देखा। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती का पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!