Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांगड़ा एयरपोर्ट पर टैक्सी-ट्रक ऑपरेटर्स ने CM सुक्खू से की मुलाकात, मैनुअल फिटनेस टेस्ट की उठाई मांग

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 23 अप्रैल। Thakur Sukhvinder Singh Sukhu से आज कांगड़ा जिला के विभिन्न टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने Kangra Airport पर भेंट कर अपनी मांगें रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने कमर्शियल वाहनों के लिए आरटीओ और एमवीआई के माध्यम से फिलहाल मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। मुख्यमंत्री ने यूनियन पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन अध्यक्ष विक्की पठानिया सहित करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा और कपिल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!