Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पांच दिवसीय हिमाचल दौरे की शुरुआत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 अप्रैल। द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर राजधानी शिमला पहुंचीं, जहां उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शिमला के समीप छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राष्ट्रपति के आगमन पर राज्य के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कविन्द्र गुप्ता तथा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, जिन्हें इस दौरे के लिए मंत्री-इन-वेटिंग नियुक्त किया गया है, सांसद सुरेश कुमार कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी तथा चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या सहित राज्य सरकार एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के इस पांच दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!