Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा टला, HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 27 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां आगाहर से चंबा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस की अचानक ब्रेक फेल हो गईं। हालांकि चालक की सूझबूझ के कारण बस गहरी खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की यह बस (37 सीटर) सुबह करीब पौने 8 बजे आगाहर से सवारियां लेकर चंबा के लिए निकली थी। बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस में करीब 50 सवारियां सवार थीं। कई यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे। वहीं, चंबा से करीब 5 किलोमीटर पहले नाडू के पास ढलान उतरते समय अचानक बस की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। 

बस की रफ्तार अनियंत्रित होते देख चालक ने तुरंत खतरे को भांप लिया और यात्रियों को सतर्क रहने को कहा, जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। ढलान पर बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए चालक ने उसे सड़क किनारे लगे मिट्टी के एक ऊंचे ढेर की ओर मोड़ दिया। मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद बस सुरक्षित रूप से रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के भीतर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। वहीं, घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!