न्यूज अपडेट्स
मंडी, 27 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रखा दिया है। दरअसल, एक सौतेले पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छात्रा के पेट दर्द हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब छात्रा स्कूल में थी। उसे अचानक पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। शिक्षिका ने छात्रा की हालत बिगड़ती देख उसकी जांच करवाई तो जो तथ्य सामने आए उन्होंने सबके होश उड़ा दिए। डरी-सहमी नाबालिग ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके सौतेले पिता ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
