Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दोस्तों की आंखों के सामने गोविंद सागर झील में समाया युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 04 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उपमंडल बंगाणा के तहत मंदली में गोबिंद सागर झील के घाट पर शुक्रवार शाम एक 25 वर्षीय युवक डूब गया। लापता युवक की पहचान आकाशदीप निवासी गांव कका गढ़ियाला, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। वह बाबा बालक नाथ मंदिर (शाहतलाई) दर्शनों के लिए जा रहा था। हादसे के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम आकाशदीप अपने साथियों के साथ शाहतलाई जा रहा था। सफर के दौरान वे मंदली के पास गोबिंद सागर झील के किनारे रुके। आकाशदीप जैसे ही झील के किनारे हाथ-पैर धोने लगा, अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में जा गिरा।

युवक को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में ओझल हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बंगाणा थाना प्रभारी रोहित चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आकाशदीप का कोई पता नहीं चल सका।

बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि तरनतारन के युवक को झील में तलाशने के प्रयास लगातार जारी हैं। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। झील की गहराई को देखते हुए बीबीएमबी  नंगल से पेशेवर गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से झील में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!