Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: काम के सिलसिले से बाहर गई पत्नी, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 18 अप्रैल। चम्बा जिला के भटियात क्षेत्र की चलामा पंचायत के कमलाड़ी गांव में एक 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गिरधारी लाल (52) निवासी गांव नडीनाल, ग्राम पंचायत गढ़ाना के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर घटना के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

गिरधारी लाल पेशे से मिस्त्री का कार्य करता था और काफी समय से कमलाड़ी गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी किसी काम के सिलसिले में बक्लोह क्षेत्र गई हुई थी। सुबह करीब 11 बजे एक राहगीर ने गिरधारी को मकान के लैंटर से बाहर निकले हुए सरिए से फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, मृतक की पत्नी और पूर्व प्रधान मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने इस उम्मीद में गिरधारी को फंदे से नीचे उतार लिया था कि शायद उसे अस्पताल ले जाकर उसकी जान बचाई जा सके, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों में परिजनों ने किसी भी तरह की कोई आशंका या शक जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय गिरधारी का इकलौता बेटा घर पर मौजूद नहीं था, वह अपनी जमा दो की परीक्षाएं देने के बाद इन दिनों पठानकोट स्थित अपने ननिहाल गया हुआ था।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन आरंभ कर दी है। गिरधारी लाल ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!