Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: गला रेत कर पत्नी की हत्या, दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 01 अप्रैल। पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत कुटाहण गांव में कुल्हाड़ी से गला रेत कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी सन्नी कुमार को लम्बागांव पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय द्वारा आरोपी को वीरवार तक 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपी सन्नी ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे साथ सो रही पत्नी काल्टी देवी की कुल्हाड़ी से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी थी।

मृतका के साथ सो रही उसकी 9 वर्ष की बेटी द्वारा इस बारे में दूसरे कमरे में सो रहे उसके ताया को बताया था। ताया द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद अगले दिन बुधवार को पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे वीरवार तक 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!