Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की बालकनी से कूदा छात्र, कैंपस में हंगामा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 16 अप्रैल। हिमाचल के सोलन और शिमला की सीमा पर स्थित वाकना घाट क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय छात्र ने अपने हास्टल की बालकानी से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद पूरे विश्वविद्यालय में सनसनी फैल गई।  

घटना के तुरंद बाद छात्र को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज (आईजीएमसी) शिमला पहुंचाया गया, जहां अब उसकी हालत खतने से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। डाक्टरों का कहना है कि छात्र को गंभीर चोटे आई है, लेकिन फिलहाल वो खतरे से बाहर है। 

जानकारी के अनुसार छात्र आईटी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। वह मूल रुप से जम्मू-कश्मीर का निवासी है और उसके माता-पिता कुल्लू में ही रहकर अपना कारोबार कर रहे है।  इस घटना के बाद छात्रों ने विश्विद्यालय परिसर में नारेबाजी शुरु कर दी। 

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है आखिरकार छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का असली कारण क्या है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!