Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नाबालिगा से मारपीट करते हुए किया दुष्कर्म, मामला रफा दफा करने के लिए धमकाया

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 06 अप्रैल। विधानसभा हरोली के तहत एक गांव में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसके चलते पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली नाबालिगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल की शाम को जब वह अपनी बहन के साथ दुकान से सामान लेकर वापस अपने घर जा रही थी तो रास्ते में गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया।

जब वह किसी तरह उससे छूटकर भागी तभी मुंह ढके हुए 4 अन्य लड़कों ने उसे पकड़कर उस युवक के हवाले कर दिया। तब वह युवक उसे नजदीक के ही ट्यूबवैल पर ले गया और मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल को वह कमरे से बाहर निकली। उसने बताया कि उसे रास्ते में गांव के 2 लोग मिले जिन्होंने उसे धमकाया और मामले को रफा-दफा करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अगर वह मामला रफा-दफा नहीं करेगी तो वे उसके परिवार को जान से मार देंगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिगा का मैडीकल करवाते हुए उसके बयानों के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं अन्य 2 लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हरोली थाना के प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि नाबालिगा के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपी युवक फरार है जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!