न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 06 अप्रैल। जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। शहर के गुरुद्वारा के समीप पुलिस टीम ने एक युवक और युवती के कब्जे से 0.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 5 निवासी कुमारी शीतल उर्फ डेजी अपने रिहायशी मकान में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांधी मार्केट स्थित उक्त मकान पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद शीतल उर्फ डेजी और चन्दन कुमार के कब्जे से 0.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
