Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले - काम करने के बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे कुछ लोग

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 13 अप्रैल। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों का दौरा कर आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। रविवार को उन्होंने बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेउनी धार और थरापड़ सहित कई गांवों में जनसंवाद किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों को ठप्प करने व संस्थानों को बंद करने के गंभीर आरोप लगाए।

जनसभाओं करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यशैली 'काम कम और बयानबाजी ज्यादा' वाली है। कुछ लोग काम करने की बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय जनता की मांग पर जो संस्थान खोले गए थे, उन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिन लोगों ने आपके विकास कार्यों को रोका है, अब उन्हें वोट के जरिए करारा जवाब देने का समय आ गया है।

जयराम ठाकुर ने आपदा के बाद क्षेत्र में सड़कों की दयनीय स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते सड़कों की मुरम्मत और सुधार नहीं किया गया, तो हालात और अधिक विकराल हो सकते हैं। उन्होंने सरकार की सुस्त कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

चुनावी माहौल के बीच जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट रहने का मंत्र दिया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी समय में प्रदेश सरकार की असफल नीतियों और भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब जनता के समक्ष रखेगी और इसी आधार पर आगामी चुनावों में समर्थन मांगेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!