Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: युवती की हत्या के कुछ घंटे बाद ही मिल गया फिटनेस, HRTC ने फिर शुरू कर दी बस सेवा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 15 अप्रैल। जिला मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की मौत के बाद जागे प्रशासनिक अमले ने मंगलवार को एक माह से बंद परिवहन निगम की बस सेवा गांव के लिए आरंभ कर दी। लोक निर्माण विभाग ने हत्याकांड के कुछ ही देर बाद परिवहन निगम को मार्ग का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

गोपालपुर के नैण में हुई सिया हत्याकांड में लोगों में रोष था कि बस बंद होने के कारण ही सिया डेढ़ किलोमीटर पैदल जाती थी। इसी रास्ते में सुनसान जगह पर दरिंदे ने बेरहमी से सिया की गला काटकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से नैण-ठाणा रूट पर चलने वाली बसें बंद थी। इस मार्ग पर सरकाघाट-गोपालपुर रूट पर चलने वाली बसों को ठाणा तक निगम ने आगे बढ़ाया था। वही बसें नैण होकर ठाणा जाती थीं, लेकिन एक जगह सड़क पर डंगा गिरने के कारण लोक निर्माण विभाग ने इसका काम लगा सड़क को एक माह से बंद रखा था।

सोमवार को जब सिया की हत्या हुई तो लोगों ने बस न चलने को लेकर आक्रोश जताया और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। मामला बढ़ता देख, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जागे और सोमवार दोपहर को ही मार्ग का फिटनेस प्रमाण पत्र परिवहन निगम को जारी कर दिया। फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद मंगलवार को छुट्टी के दिन निगम ने इस रूट पर बस भेज दी है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिपो सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद मार्ग का फिटनेस प्रमाण पत्र लोक निर्माण विभाग ने जारी किया। उसके बाद कार्यालय से मंजूरी आने के बाद मंगलवार को बस रूट पर भेजी गई है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मेरे ध्यान में फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की जानकारी नहीं है। सहायक व कनिष्ठ अभियंता ही इसे जारी करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!