Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर का युवक साउथ अफ्रीका में हादसे का शिकार, स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 16 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के काली चीक गांव के युवक अमन कुमार की साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा छिन गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अमन करीब छह महीने पहले दिवाली के बाद बेहतर भविष्य की उम्मीद में साउथ अफ्रीका गया था। वह 18 अप्रैल को घर लौटने की योजना बना रहा था। तीन महीने पहले ही उसने केरल की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी और घर में पारंपरिक तरीके से शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गई हैं।

परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि अमन स्विमिंग पूल में डूब गया है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमन को तैरना नहीं आता था और वह पहले कम गहराई वाले हिस्से में उतरा, लेकिन बाद में ज्यादा गहरे पानी में चला गया।

अमन की एक बड़ी और एक छोटी बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसके पिता उधम सिंह मेहनत-मजदूरी के साथ शादियों में बैंड बजाकर परिवार का गुजारा करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि अमन का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, हालांकि इसमें 15 से 20 दिन का समय लग सकता ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!