Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: तीन मंजिल मकान में अचानक लगी आग, संपत्ति जलकर हुई राख, दंपत्ति और बच्चा रेस्क्यू

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 20 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। वहीं, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक दंपती और उनकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के छोटी काशी मंडी के जेलरोड में मांडव अस्पताल के समीप की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब एक बजे देवा बंधु के तीन मंजिला भवन की दूसरी मंजिल से अचानक आग भड़क उठी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के समय दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे में एक दंपती अपनी छोटी बच्ची के साथ सो रहा था। आग तेजी से फैलने और धुआं भरने के कारण तीनों कमरे में ही फंस गए। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। भवन तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सड़क के निचले हिस्से से दूसरी मंजिल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। पास के शटर का ताला काटकर टीम अंदर पहुंची। 

उन्होंने तुरंत खिड़की तोड़कर दंपती और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए निचली मंजिल में रखे रसोई गैस सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा धमाका होने से बच गया। वहीं, इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!