Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

जलशक्ति विभाग में कार्यरत जलरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 20 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जलशक्ति विभाग में कार्यरत एक जल रक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलसेड का है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय कृष्ण चंद के रूप में हुई है। वह अलसेड में जलशक्ति विभाग में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। 

परिजनों ने उन्हें मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात भर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह फिर पत्नी हिम्मती देवी और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कृष्ण चंद का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही मिला है और उसके नाक से खून निकल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है, फिर भी सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!