Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सफर के दौरान HRTC की महिला कंडक्टर से भिड़े पूर्व सैनिक, पुलिस में शिकायत दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 27 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों की ओर से महिला कंडक्टर के साथ बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मंडी जिले की यह वीडियो पैड़ी रूट पर चलने वाली निगम की बस का है. वीडियो में कुछ पूर्व सैनिक अपनी निशुल्क यात्रा को लेकर महिला कंडक्टर मीनू शर्मा के साथ बहसबाजी और कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुनाई और दिखाई दे रहे हैं।

इस संदर्भ में कंडक्टर मीनू उर्फ देवकी शर्मा ने सदर थाना को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग उठाई है। मीनू शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पूर्व सैनिकों और सैनिकों का सम्मान करती हैं और उस दौरान सिर्फ अपनी डयूटी कर रही थी. जो सरकार के निर्देश हैं उन्हीं के तहत हिम बस पास मांगा गया था, जिस कारण पूर्व सैनिकों ने अभद्रता की। 

उन्होंने कहा कि अगर उनके स्थान पर कोई पुरुष कंडक्टर होता तो वह हाथापाई भी कर सकते थे. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!