Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ADC, मरीजों से भी की बातचीत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 अप्रैल। जिला बिलासपुर के अतिरिक्त उपायुक्त ओमकार ठाकुर ने सोमवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में अपना इलाज कर रहे मरीजों से बात किया और उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मेनू के बारे में भी जानकारी ली। 

इस दौरान आयुष अधिकारी एवं प्रभारी डॉ रोहित कपिल और जिला जिला आयुष अधिकारी डॉ सुखविंद्र कौर ने अस्पताल में आधुनिक सुविधा शुरू करने के लिए जरूरी उपकरण और अन्य जरूरत की सामग्री को लेकर मांग रखी। जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त में उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!