Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पत्नी के हत्या के दोषी को आजीवन कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 28 अप्रैल। पत्नी की हत्या के मामले में जिला न्यायालय सोलन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 विवेक खनाल की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 

दोषी को 10 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है व जुर्माना अदा न करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामला वर्ष 2021 में पुलिस थाना परवाणू में दर्ज हुआ था। मामले की जानकारी देते हुए पब्लिक प्रोसिक्यूटर चंद्र सागर नेगी ने बताया कि शिकायतकर्त्ता देवनाथ की पुत्री काजल का विवाह आरोपी के साथ वर्ष 2021 में हुआ था।

विवाह के बाद आरोपी अपनी पत्नी को नशे की हालत में मारता-पीटता था। इस बीच उसने अपने ही पड़ोस की एक लड़की के साथ भी नाजायज संबंध बना लिए थे और इसको लेकर भी वह अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। दिनांक 3 व 4 दिसम्बर, 2021 की आधी रात को आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने किराए के मकान से भाग गया। अगले दिन मृतका के पिता ने पुलिस स्टेशन परवाणू में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

इस मामले की सुनवाई के दौरान 19 गवाहों के बयानों व दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 सोलन विवेक खनाल की अदालत ने आरोपी संदीप कुमार निवासी दुर्जनपुर तहसील बारिया जिला बलिया उत्तर प्रदेश को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को 10 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है व जुर्माना अदा न करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!