Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC महिला कंडक्टर से अभद्र व्यवहार करने पर पूर्व सैनिक ने मांगी माफी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 29 अप्रैल। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिपो की परिचालक से अभद्र व्यवहार करने और गालीगलौज करने के मामले में बल्ह थाना में महिला परिचालक और संबंधित व्यक्तियों को तलब किया। तीनों बुजुर्गों ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए महिला परिचालक से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।

दो दिन पहले परिवहन निगम की बस मंडी-पैड़ी-नेरचौक वाया गेहरा रूट पर जा रही थी। बस में महिला परिचालक मीनू शर्मा थी। बदाहू के पास कामेश्वर सिंह, हेम सिंह व सेवानिवृत्त सूबेदार प्रताप सिंह बस में चढ़े।

उन्होंने नेरचौक जाना था, जिसका किराया 15 रुपये बनता था। महिला परिचालक ने उनसे किराया मांगा तो पूर्व सैनिक और गलैंटरी सम्मान से सम्मानित होने की बात कहकर उन्होंने किराया नहीं देने की बात कही। परिचालक ने उन्हें कहा कि हिम बस पास न होने के कारण आपका किराया लगेगा, लेकिन वे परिचालक से बहस करने लगे और गालीगलौज व बदसूलकी भी की। परिचालक ने इसकी शिकायत पड्डल सदर थाना में की।

घटना बल्ह थाना के अंतर्गत होने के कारण मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। यहां पर तीनों व्यक्तियों ने हिम बस पास की जानकारी न होने की बात कही और परिचालक के समक्ष गलती मान ली।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!