Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: स्कूटी हटाने को लेकर भड़का विवाद, दोस्तों ने मिलकर पीट दिया HRTC कंडक्टर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
जोगिंदर नगर, 12 अप्रैल।  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एचआरटीसी (HRTC) के एक बस कंडक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी के कारण बस को निकालने में दिक्कत आ रही थी। ड्यूटी पर तैनात कंडक्टर ने स्कूटी सवार से वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन यह बात उसे नागवार गुजरी और वह गुस्से में आ गया।

बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने कंडक्टर के साथ हाथापाई की। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। थोड़ी ही देर में पहुंचे युवकों ने मिलकर कंडक्टर पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। हमले में कंडक्टर लहूलुहान हो गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “देवभूमि” में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। अगर सरकारी कर्मचारी ही ड्यूटी के दौरान सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

घटना को लेकर एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!