Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: अचानक ब्रेक फेल होने के कारण पलटी कार, बाल बाल बचा चालक

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 26 अप्रैल। अर्की उप मंडल के अंतर्गत आने वाले भूमती के सरली मोड के समीप अचानक एक कार सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह है कि कार के पलटने से कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। 

राहगीरों द्वारा कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक चंडी से बाया गंभरपूल बनोह होते हुए जयनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भूमती के सरली मोड के समीप पंहुचा कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई व तेज रफ्तार से सड़क में ही पलट गई। 

अन्य राहगीरों द्वारा चालक से पूछने पर उसने बताया कि कार की अचानक ब्रेक ने काम ही नहीं किया व कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!