Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चाची और भतीजे ने दराट से किया हमला, दोनों को आई गंभीर चोटें, शिकायत दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 26 अप्रैल। देवभूमि हिमाचल में दराट कांड रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत भरवाना पंचायत के गांव भुआणा वार्ड नं 2 के चाची-भतीजे ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार सपना व राजकुमार आपस में चाची-भतीजा हैं। घास काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। सपना को माथे पर व राजकुमार को गले में दराट मारने के कारण चोटें आई हैं। दोनों पक्ष थाना पंचरुखी एक दूसरे की शिकायत लेकर पहुंचे। 

थाने से उनको नागरिक चिकित्सालय पालमपुर से अपना-अपना मेडिकल करवाने को कहा। दोनों पक्ष खुद ही अपना मेडिकल करवाने पालमपुर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!