Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियों की होनी चाहिए CBI जांच, प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 14 अप्रैल। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग उठाई है। 

सोमवार को धर्मशाला में प्रैस वार्ता में राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन बेनामी संपत्तियों के तार दिल्ली और दुबई से जुड़े हुए हैं। इस दौरान राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर लैंड डील को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। राणा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में तबादला माफिया, भू माफिया और वन माफिया सक्रिय हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय लैंड डील का अड्डा बन गया है। बेनामी सौदे सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने मित्रों को खुश करने में जुटी प्रदेश सरकार पशु मित्र, वन मित्र, बिजली मित्र और अब आपदा मित्रों की भर्ती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हिमाचल ऑन सेल कर दिया है। हिमाचल को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आर्थिक मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल को लगभग 41 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने सवाल किया कि राजस्व से अर्जित पैसा और केंद्र की मदद कहां खर्च हुई? उन्होंने तंज कसा कि इतना पैसा होने के बावजूद सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है, जो प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!