न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 23 अप्रैल। सदर थाना क्षेत्र के कंदरौर में बीती रात स्कूटी सवार 23 वर्षीय विशाल ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमरपुर निवासी विशाल को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
विशाल चांदपुर में एक इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करता था और हादसे के समय कोठी में एसी फिटिंग के बाद घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल विशाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने घटना की पुष्टि की है।
