Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: HRTC की इलेक्ट्रिक टैक्सी सुविधा बंद, यात्री भुगत रहे खामियाजा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 अप्रैल। (अनिल) बिलासपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा लंबे समय से ठप पड़ी है, जिससे आम लोगों खासकर अस्पताल जाने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह टैक्सी सेवा बिलासपुर बस अड्डे से क्षेत्रीय अस्पताल तक चलाई जाती थी, जो कम किराए में लोगों को बड़ी राहत देती थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सेवा के बंद होने से अब मरीजों और उनके परिजनों को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पहले जहां लोग मामूली किराए में अस्पताल पहुंच जाते थे, वहीं अब उन्हें कई गुना अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक बार में करीब 8 यात्री इस इलेक्ट्रिक टैक्सी में सफर करते थे, जिससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलती थी बल्कि निगम की आय में भी योगदान होता था। लेकिन लंबे समय से यह टैक्सी “ऑफ रूट” चल रही है और इसे दोबारा शुरू करने को लेकर कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर HRTC बिलासपुर डिपो इस महत्वपूर्ण सेवा को बहाल करने के लिए अब तक क्या कर रहा है? क्या प्रशासन इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है या फिर जानबूझकर लोगों को निजी वाहनों के भरोसे छोड़ दिया गया है?

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि मरीजों और आम यात्रियों को फिर से सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!