Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सौतेले भाई ने युवक के सिर पर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 15 मार्च। शराउगी क्षेत्र में सौतेले भाई ने एक युवक के सिर पर पत्थर के साथ वार किया जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पहले दिन दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था।

पुलिस के अनुसार शराउगी में एक मारपीट का मामला दर्ज हुआ, जिसमें शिकायतकर्त्ता पूर्ण चंद निवासी देणीधार ने शिकायत की है कि उसका सौतेले भाई 13 मार्च को समय करीब साढ़े आठ बजे रात जब वह अपने काम से घर वापस आ रहा था तो शराऊगी करियाना दुकान के पास उसके रास्ते के आगे खड़ा हो गया व बिना वजह गाली-गलौच करने लगा।

उसने गाली-गलौच करने के लिए मना किया तो जान से मारने की धमकियां देने लगा व एक दम से उससे धक्का-मुक्की करने लगा व इस धक्का-मुक्की में ये दोनों नीचे गिर गए। गिरने के बाद जब यह जाने लगा तो आरोपी डिम्पी ने इसका रास्ता रोककर नीचे से पत्थर उठा कर उसके सिर पर वार कर दिया, जिस कारण उसके सिर पर व दाहिने हाथ की उंगली पर चोट लगी है। 

पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी मदन लाल ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!