Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दुकानों को लेकर दो समुदायों में बवाल, समिति ने तोड़ा ताला, हाथापाई तक पहुंची बात

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में एक दुकान को लेकर विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, देवभूमि संघर्ष समिति के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और कथित रूप से दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने दुकान पर जबरन कब्जा किया है। इस घटना के दौरान दुकान संचालित करने वाली महिला भावुक हो गई और उसने अपने साथ हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई। महिला ने रोते हुए बताया कि वे अपनी भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने गई थीं। जब वे वापस लौटीं, तो पाया कि उनकी दुकान पर किसी और ने ताला जड़ दिया है। 

समिति की एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दुकान पर जबरन कब्जा करने के साथ-साथ दुकान मालिक को धमकाया गया। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने कथित रूप से बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। उनका कहना है कि यह दुकान वर्ष 1947 से संबंधित परिवार के कब्जे में थी। 

दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्होंने यह दुकान करीब एक करोड़ रुपये में खरीदी है। वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!