Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नलवाड़ी मेले में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता, 23 मार्च को होंगे फाइनल मुकाबले

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 20 मार्च। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अखाड़ा पूजा और पारंपरिक धमाल के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई।

यह कुश्ती प्रतियोगिता आगामी चार दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न भार वर्गों के पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 23 मार्च को आयोजित किए जाएंगे, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। यह खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक मजबूती को बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को अपनाने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, आयोजन समिति के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से मेले में उत्साह का माहौल और अधिक बढ़ गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!