Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: जाहू बस स्टैंड की बदहाली उजागर, सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल, यहां देखें तस्वीरें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
जाहू, 31 मार्च। हिमाचल प्रदेश के जाहू स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बस स्टैंड में इन दिनों गंदगी का गंभीर मामला सामने आया है। बस स्टैंड परिसर में चारों ओर कूड़ा-कचरा फैला हुआ है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टैंड के अंदर और आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों पर कूड़ेदान भरे पड़े हैं या पूरी तरह से अनुपस्थित हैं, जिसके चलते लोग इधर-उधर कचरा फेंकने को मजबूर हैं। इससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि बदबू के कारण यात्रियों का वहां ठहरना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जबकि रोजाना सैकड़ों यात्री इस बस स्टैंड का उपयोग करते हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि बस स्टैंड में निजी वाहनों की पार्किंग के नाम पर 30 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब यात्रियों से शुल्क लिया जा रहा है, तो बदले में मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
यात्रियों ने प्रशासन और HRTC प्रबंधन से जल्द से जल्द बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है तथा इससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!