Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर में वार्ड आरक्षण तय, महिला और एससी वर्ग को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 31 मार्च। जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची अधिसूचित कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4 (दुर्गा) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 5 (शीतला), 6 (शक्ति) और 7 (अंबिका) महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड नंबर 1 (देवी), 2 (तारा) और 3 (कालिका) अनारक्षित रखे गए हैं।

वहीं नगर परिषद घुमारवीं के 9 वार्डों में से वार्ड नंबर 1 (बड्डू), 2 (इंदिरा), 8 (टिकरी) और 9 (दकड़ी) महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 6 (जगदम्बा) अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नंबर 7 (बजोआ) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगा। जबकि वार्ड नंबर 3 (अंबेडकर), 4 (कल्याणा) और 5 (हारकुकर) अनारक्षित रखे गए हैं।

नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 1 (निहाल), 3 (रौड़ा), 4 (गुरुद्वारा), 6 (कोसरियां) और 7 (चंगर) महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 2 (स्टेडियम) अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नंबर 11 (लखनपुर) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगा। अन्य वार्ड—5 (मेन मार्केट), 8 (लक्ष्मीनारायण मंदिर), 9 (टाउन हॉल) और 10 (धौलरा)—अनारक्षित रखे गए हैं।

इसी प्रकार नगर पंचायत तलाई के 7 वार्डों में से वार्ड नंबर 1 (घाटीवाली सत्थ), 2 (उपरवाली सत्थ) और 6 (गुर्नाझड़ी) महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड नंबर 7 (सेउ) अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड नंबर 4 (तलाई बाजार) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड नंबर 3 (निचली सत्थ) और 5 (बरयाह) अनारक्षित रखे गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के संबंध में प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार आगामी कार्रवाई प्रक्रिया में है और जल्द ही इनकी भी आरक्षण सूची जारी की जाएगी। प्रशासन के इस कदम के साथ ही जिले में नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!