Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 01 फरवरी। मानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढेला मार्ग पर डाबर चौक के पास बाइक के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, किशनपुरा निवासी शमशेर सिंह (31) अपने साथी चंबा निवासी अवतार सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक पुल पार कर रही थी, तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक पुलिया से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवतार सिंह को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही मानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक शमशेर सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!