Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दुर्गम क्षेत्र से बुजुर्ग महिला एयरलिफ्ट, पीजीआई चंडीगढ़ में कराया गया भर्ती। VIDEO

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 01 फरवरी। शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को रविवार को बर्फबारी के बीच एयरलिफ्ट कर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। 85 वर्षीय धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग (पैरालिसिस) से पीड़ित थीं, जिससे उनकी हालत लगातार नाजुक होती जा रही थी।

31 जनवरी को मरीज के परिजनों ने एसडीएम डोडरा क्वार एवं नायब तहसीलदार के समक्ष मामला उठाया। मरीज के बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एयरलिफ्ट की मांग की, जिस पर जिला प्रशासन शिमला ने तुरंत प्रदेश सरकार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीज और तीमारदारों को ले जाने की सिफारिश भेजी।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और भारतीय वायुसेना से संपर्क साधा। रविवार को एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए। एक हेलीकॉप्टर से मरीज और एक तीमारदार को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में मरीज के अन्य परिजनों को सुरक्षित बाहर लाया गया।

प्रशासन की योजना के अनुसार मरीज को पहले आईजीएमसी शिमला लाया जाना था, लेकिन शिमला में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद प्रशासन ने निर्णय लेते हुए मरीज को सीधे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने का फैसला किया। दोनों हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां मरीज को तुरंत उपचार के लिए भर्ती किया गया।

एयरलिफ्ट की समन्वय प्रक्रिया में डिप्टी सेक्रेटरी जीएडी अनिल मनकोटिया ने एयरफोर्स प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित किया। वहीं, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने पीजीआई में मरीज और परिजनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष द्वारा मरीज के उपचार और जांच की व्यवस्था देखी जा रही है।

प्रदेश सरकार की इस त्वरित कार्रवाई से दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आपात स्थिति में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!